रई। जनता दल यू. की मासिक बैठक सर्वोदय इंटर कालेज पटेल नगर उरई मे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत ने की एवं सभा का संचालन जिला प्रभारी डा. बीरेन्द्र सिंह निरंजन ने किया।
बैठक में शेष प्रारंभिक भर्ती सदस्यता शुल्क सहित रसीद बुक जमा की गई। छह अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी की अध्यक्षता में घाटमपुर के कैपटन सुखवारी सिंह जनता महाविद्यालय में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसके मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शरद यादव विशिष्ट अतिथि होगे साथ ही राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी मौजूद रहेगे। उक्त सम्मेलन में जनपद जालौन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं झंडा वैनर के साथ रवाना होगे। बैठक के अंत में सर्वोदय इंटर कालेज के संस्थापक रूद्र प्रताप सिंह, दादा बाबू धगुवा एवं प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान एवं मेडीकल कालेज उरई के वरिष्ठ अनिल द्विवेदी व जनता दल के पुराने साथी न्याज मुहम्मद आदि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में उपस्थित सोेमेन्द्र सिंह पटेल, शाकिर खान, महिला अध्यक्ष श्रीमती अरूणा पटेल, लल्ला भइया खरूसा, आमीन खां, महेश परिहार, रामपाल सिंह, अशोक शदूपुरा, बासुदेव यादव, रूद्र प्रताप भिटारा, अभय कुशवाहा, चतुर सिंह, ओम प्रकाश, रामशरण निरंजन, चंद्रपाल आदि नेताओं ने विचार रखे।








Leave a Reply