IMG-20160802-WA0303माधौगढ़-उरई। 27 जुलाई को मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील में नगर पालिका भवन के शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां एक बार फिर बहक गये। इस कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से लेखपालों को समाज का सबसे गंदा हिस्सा करार दे दिया था। इससे लेखपालों में भड़की आक्रोश की चिंगारी ने आज जंगल का रूप लेते हुए प्रदेश भर के तहसील मुख्यालयों पर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन का मंजर खड़ा कर दिया।
इस सिलसिले में स्थानीय तहसील पर भी लेखपालों ने विराट विरोध सभा धरना देकर आयोजित की। तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, तहसील अध्यक्ष रंजीत सिंह, तहसील मंत्री रमेश चंद्र सिंघल सहित लेखपालों की यूनियन के कई नेता जमकर नगर विकास मंत्री पर बरसे। लेखपाल यूनियन के नेताओं ने मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह से ऐसे बदमिजाज नेता को सरकार और पार्टी से निकालकर पार्टी की छवि बचाने की अपील की।
धरना सभा में मनोज चैरसिया, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, पंचम लाल, अभिषेक शुक्ला, रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण बहादुर, अभय सिंह, संतोष सिंह, रामधनी, प्रज्ञा मिश्रा, तपस्या गौतम आदि ने भी भाग लिया।

Leave a Reply