कुठौंद-उरई। सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी अवैध खनन की कारगुजारी अभी भी चोरी छिपे जारी है। लेकिन मौरंग ट्रकों को रूट बदलकर निकाला जा रहा है। हाइवे के बजाय मौरंग ट्रक अब ग्रामीण सड़कों के चोर रास्तों से ढुलाई में लग गये हैं। तीन मौरंग भरे ट्रकों के आज रामपुरा किरवाहा के नजदीक गोहन-कुठौंद मार्ग पर फंस जाने से इस व्यूह रचना का खुलासा हुआ।
पकड़े गये ट्रक गोहन से सहाव मोड़ होकर कुठौंद आ रहे थे। इस सिलसिले में मतीनपुर जिला एटा निवासी उपेंद्र सिंह को ट्रक संख्या यूपी 82 टी 2135, सुरेश सिंह निवासी खड़गपुर जिला औरैया को ट्रक संख्या यूपी 79 सी 3619 और ब्रजकिशोर मतीनपुर एटा को ट्रक संख्या यूपी 82 टी 2421 के साथ गिरफ्तार किया गया। ट्रक सीज कर दिये गये हैं जबकि उक्त चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
यह ट्रक जब रामपुरा किरवाहा गांव में फंस गये तो इन्हें ट्रैक्टरों से बांधकर बाहर खीचने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों ने थाने पहुंचा दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों ट्रक ड्राइवरों के साथ पकड़ लिये।







Leave a Reply