06orai04उरई। श्योर शाॅट की गारंटी किसी क्षेत्र में नही ली जा सकती लेकिन विफलता के एक फीसदी अंदेशे से ही घबराकर कदम न उठाने वाले जीवन में कुछ नही कर सकते। अगर जीवन में कामयाब होना है तो रिस्क लेना आदत में शामिल करना ही पड़ेगा।
यह कुछ बातें हैं जो शनिवार को इलाहाबाद बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए कही गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नाबार्ड के जिला प्रबंधक प्रकाश कुमार ने प्रशिक्षाणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार के माध्यम् से जीवन में बुलंदियों को छूने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रशिक्षाणार्थियों को नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही रोजगार संबंधी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक किशन सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण लेने के तरीके एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराया। आरसेटी फैकल्टी रोहित त्रिपाठी ने ब्यूटी पार्लर, चार पहिया ड्राइविंग, मोटर साइकिल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, मोबाइल रिपेयरिंग, सिक्योरिटी गार्ड, डेयरी फार्मिंग आदि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 33 प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने के उपलक्ष्य में प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अर्चित पांडेय, किशन गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, यशपाल, रामअवतार, छोटू, अनीता देवी, तारिक, वफाती खान, धर्मवीर, दीपशिखा राजपूत, अमित सोनी, जफर, कल्याण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply