cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। जनता की समस्याओं के तुरंत निदान के लिये चलाये जाने बाले समाधान दिवस में आज कोतवाली में आई कुल जमा तीन शिकायतों में मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार भूपालसिंह ने इस मौके पर कहा कि राजस्व से बाबस्ता समस्याओं को पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मिल कर मौके पर निपटायेंगे। उन्होंने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुये कहा कि यह आयोजन शासन की उच्च प्राथमिकता पर हैं लिहाजा इनकी गंभीरता को समझें और समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें।
तहसीलदार भूपाल सिंह की अध्यक्षता में निपटे समाधान दिवस में बलराम पुत्र मातादीन निवासी पडरी ने सरकारी हैंडपंप में पड़ोसी द्वारा समर्सिबल डाल लेने की शिकायत की। पुरुषोत्तम पुत्र कढोरे राठौर निवासी गांधीनगर कोंच ने पड़ोसी द्वारा रपटे पर बलात् अतिक्रमण कर लेने की शिकायत की। अरविंद कुमार पुत्र बालाप्रसाद निवासी सिमिरिया ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, बलराम सिंह, नरेन्द्रसिंह, रमेशचंद्र, नरेन्द्रबाबू गुप्ता, आरती निरंजन, केशकुमार मिश्रा, प्रेमकिशोर मिश्रा, अशोक राजपूत, सुरेशचंद्र, रनछोर, देवेन्द्र, श्यामकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply