cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गांव से घर आ रहे किसान के बीच रास्ते में ही गायब हो जाने को लेकर उसके साथ अनहोनी का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। किसान की पत्नी ने कोतवाली में लिखित प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से अपने पति की तलाश में मदद देने की गुहार लगाई है।
आटा थाने के संधी निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा काफी समय से नया पटेल नगर में रह रहे हैं। शुक्रवार को वे गांव में खेती का कामकाज देखने को गये थे। शाम को लगभग पांच बजे उन्होंने अपनी पत्नी दुर्गादेवी को फोन किया कि रोडवेज बस न मिलने की वजह से वे ट्रक में बैठ गये हैं। लेकिन जब काफी देर के बाद भी वे नही आये तो चिंता में साढ़े आठ बजे रात दुर्गादेवी ने उन्हें फोन किया जिसमें घंटी जाती रही लेकिन फोन रिसीव नही हुआ। बाद में फोन में घंटी भी जाना बंद हो गई। शनिवार को दोपहर तक उनका कोई पता न चलने पर आशंकाओं से घिरी दुर्गादेवी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को इस बाबत प्रर्थनापत्र दिया है।

Leave a comment