03orai03उरई। विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों में और तेजी आ गई है। शनिवार को तुलसीधाम सभागार में जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेटों और थानाध्यक्षों के साथ डीएम, एसपी ने लंबी क्लास लगाई।
बैठक में सबसे पहले मतदान भवनों के सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 311 भवनों में मतदान कराया जाता है। सर्वे के अनुसार इनमें 20 भवन जर्जर हैं। 88 में रैंप बनाने की जरूरत है, 50 पेयजल सुविधा विहीन हैं, 66 भवनों के लिए पहुंच मार्ग दुरुस्त नहीं हैं, 51 में शौचालय नही हैं, 251 में बिजली फिटिंग से वंचित हैं और 22 जगह ऐसी हैं जहां संचार नेटवर्क काम नही करते।
इसी तरह कालपी विधानसभा क्षेत्र में 179 कुल मतदान भवनों में 19 भवन जर्जर हैं, 51 रैंप विहीन, 30 पेयजल सुविधा से रहित, 45 में पहुंच मार्ग की कठिनाई, 28 में शौचालय की कमी, 170 में बिजली कनेक्शन नही जुड़ा, 56 में शैड नही है और 14 में नेटवर्क की रीच नही है।
उरई विधानसभा क्षेत्र में 245 मतदान भवनों में 18 जर्जर हैं, 41 में रैंप नही हैं, 28 पेयजल सुविधाओं से वंचित हैं, 77 में पहुंच मार्ग दुरुस्त नही हैं, 8 में शौचालय की कमी है, 36 में शैड नही और 7 नेटवर्क रीच के बाहर हैं।
चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति के लिए बैठक में पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ चर्चा की गई।

Leave a comment