उरई। संदिग्ध हालत में युवती की ससुराल में मौत हो गई। घरवालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या का आरोप लगाया है हालांकि युवती के विवाह को 15 वर्ष हो चुके हैं।
सिरसाकलार थाने के ग्राम लौना अभैदेपुर में उमा देवी (38वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का मायका समीपवर्ती जमलापुर गांव में है। खबर मिलने पर उसके पिता नारायण दत्त मौके पर पहुंच गये। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री से बाइक मायके से मंगाने की मांग काफी समय से हो रही थी। इसी के चलते उनके दामाद ओमनारायण व लड़की की जेठानी गुडडी देवी पत्नी सत्यनारायण ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। जबकि वे विषखापर के काट लेने से उमा की मौत की फर्जी कहानी सुना रहे हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है क्योंकि जांच की जा रही है जो भी सही होगा किया जायेगा।






Leave a comment