उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा शाखा के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें जीएसटी के वर्तमान प्रावधानों को व्यापारी विरोधी बताते हुए इनमें संशोधन की मांग की गई। प्रदर्शन की अगुवाई युवा शाखा के अध्यक्ष मनोज याज्ञिक ने की।
मनोज याज्ञिक ने बाद में बताया कि ज्ञापन में एक दफ्तर एक पंजीकरण, एक रिटर्न और एक कर निर्धारण जैसे प्रावधान समाप्त करने की मांग की गई है। इस कानून से गिरफ्तारी, जेल भेजने और दैनिक जुर्माने जैसे अत्यधिक उत्पीड़नकारी कदमों को रदद करने का भी मुतालबा इसमें किया गया है।
मनोज याज्ञिक के साथ अशफाक अहमद लल्ला पापुलर, आमीन राईन, महेश कुशवाहा, मुन्ना लाल कुशवाहा, आशीष, कोमल वर्मा, शत्रुघन सोनी, विनोद कुमार, विजय प्रकाश आदि भी थे






Leave a comment