जालौन-उरई। हार-जीत की बाजी लगा रहे छह जुआरियों को चैकी प्रभारी ने दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के पास से दो हजार रूपए नगद व एक अदद ताश की गड्डी बरामद की। तो वहीं, पुलिस को देखकर डरकर भाग रहा एक जुआरी छत फिसलकर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर किया।
चैकी प्रभारी मनोज सैनी को सूचना मिली कि मोहल्ला गणेशजी में एक मकान के अंदर हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से दो हजार रूपए नगद व एक अदद ताश की गड्डी बरामद की। पूछतांछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः अमित कुमार, विवेक कुमार, कृष्ण कुमार, गौरव, शिवम व बृजेश बताए। तो वहीं, पुलिस को देखते ही एक जुआरी अभिषेक कुमार पुलिस से डरकर भागने की कोशिश में छत से फिसल कर नीचे गिर पड़ा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।






Leave a comment