जालौन-उरई। शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आगामी 9 सितंबर को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं सहित शौचालय बनवाने के नाम पर शिक्षकों का थमाए जा रहे नोटिसों तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई जाएगी। यह जानकारी ब्लाॅक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र व मंत्री राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी।






Leave a comment