01-Tehsil Diwasजालौन-उरई। तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश तहसील दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इस दौरान लगभग एक सैंकड़ा फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील दिवस में पानी, बिजली, राशन कार्ड, पुलिस के अलावा दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों की समस्याओं के मुद्दे छाए रहे।
अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद की उपस्थिति में स्थानीय तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक सैंकड़ा फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें। मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कर आख्या प्रेषित करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में पानी, बिजली, पुलिस विभाग, पूर्ति विभाग की राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का अंबार रहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, बीडीओ कुठौंद एमके सिंह, नगर पालिका जेई मुसाफिर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण, विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मीरा गुप्ता, मंडी सचिव ऋषभ जैन, पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment