cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। समग्र लोहिया ग्राम धंतौली में प्रधानाध्यापिका द्वारा समय पर विद्यालय न पहंुचने तथा विद्यालय में मानकों तथा शासनादेशों के विपरीत घटिया ड्रेस का वितरण किए जाने की शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के समग्र लोहिया ग्राम धंतौली निवासी श्रीमती रानी देवी, राजेंद्र जाटव, मालती देवी, राजकुमारी, प्रीति देवी आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रितु पुरवार कभी भी समय से विद्यालय नहीं आती हैं। प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी उनके द्वारा बिना खुली मीटिंग किए गुपचुप ढंग से कर लिया गया है। इसके अलावा विद्यालय विकास अनुदान में आने वाले रूपए भी वह विद्यालय की व्यवस्था पर खर्च नहीं करती हैं। तो वहीं, ड्रेस वितरण में भी शासनादेशों व नियमों की अवहेलना कर मानक के विपरीत घटिया ड्रेसों का वितरण किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।

Leave a comment