cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ लहचूरा में श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान हुल्की माता मंदिर पर भी भव्य सजावट की गई।
श्रीगणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में 6 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को धूमधाम के साथ श्री श्रीगणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। श्रीगणेश स्थापना से पूर्व गांव के विभिन्न मार्गों से होकर श्रीगणेश प्रतिमा की झांकी भी निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों भक्तजन गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। डीजे की धुनों पर भी भक्त जमकर नाच भी रहे थे। 10 सितंबर को प्रसाद वितरण एवं 11 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पंडा वीर सिंह साहू, अखिलेश सिंह, सूरज कुशवाहा, बृजभूषण पांचाल, रामहरी दूधिया, रूपसिंह पंडा, राहुल कुशवाहा, आकाश ठाकुर, शैलू तोमर आदि श्रीगणेश भक्त मौजूद रहे।

Leave a comment