जालौन-उरई। प्लाॅट पर अवैध रूप से सड़क डलवाए जाने के षड्यंत्र की शिकायत पीड़ित ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी राजकुमार ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसे पारिवारिक बंटवारे में मिले प्लाॅट पर मोहल्ले का ही दबंग विजय कुमार सड़क डलवाए जाने की फिराक में है। जबकि उसके प्लाॅट के बगल में सड़क है। उक्त दबंग पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर उक्त सड़क पर नहीं बल्कि उसके प्लाॅट पर खंडजा डालने का षड्यंत्र रच रहा है।





Leave a comment