जालौन-उरई। दो माह पूर्व सिरसा थाने में दहेज हत्या के मामले में पति कन्हैया कुमार व सास अशोका देवी वांछित चल रहे थे। सोमवार की रात्रि पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह को सूचना मिली कि उक्त दोनों अभियुक्त कहीं बाहर भागने की फिराक में सिरसा तिराहे के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में सिरसा थाना प्रभारी सत्यदेव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां से उक्त दोनों अभियुक्तों को पकड़कर थाने लाया गया। जहां से कार्यवाही करते हुए उन्हें दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।






Leave a comment