उरई। तुलसी नगर में आशिक चैराहा के पास दूध डेयरी में सिलेंडर फट जाने से आग लग गई जिसमें हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
शहर के व्यस्ततम और घनी आबादी वाले आशिक चैराहा क्षेत्र में राजदीप दूध डेयरी संचालित है। मंगलवार को सुबह इस डेयरी में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। पलक झपकते ही आग बड़े-बड़े गोलों में तब्दील होकर पूरी दुकान में फैल गई। डेयरी मालिक और कर्मचारी इस घटना से कुछ देर के लिए बदहवास हो गये। इसके बाद जल्दी-जल्दी उन्होंने सिलेंडर पर पानी डालकर उसे एक ओर फेंक दिया तांकि उसमें विस्फोट न हो सके। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
आग के कारण पचास हजार रुपये के फ्रीजर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामान का सत्यानाश हो गया। मोहल्ले वालों ने अग्नि शमन केंद्र में फोन कर दिया था जिससे दमकल गाड़ी भी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई थी।






Leave a comment