cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कदौरा नगर में एक घर से तेजी से उठ रही सड़ांध के बाद पुलिस को बुलवाकर छानबीन की गई तो घर के ही एक सदस्य का शव मिलने से खलबली मच गई।
मिली सूचना के अनुसार मृतक नशे का आदी था। अनुमान है कि नशे की वजह से ही उसकी जान चली गई लेकिन कमरे में बंद होने के कारण किसी को उसकी मौत की खबर नही हो पाई।
उसका शव तीन दिन तक बंद कमरे में पड़ा रहा। जिसके कारण जब असहनीय सड़ांध पूरे इलाके में लोगों को त्रस्त करने लगी तो पुलिस को बुलवाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment