- हाईटेक हो रही यूपी पुलिस, पीडि़तों की मदद 15 मिनट में
कोंच -उरई
। कानून और व्यवस्था को लेकर अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहने बाली यूपी गवर्नमेंट अब प्रदेश की पुलिस को हाईटेक करने जा रही है। हालांकि कई बड़े शहरों में पहले से ही चल रही यह व्यवस्था अब पूरे प्रदेश में लागू करने के तहत ‘डायल 100Ó को लेकर प्वाइंट्स का निर्धारण किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगामी अक्टूवर माह के शुरुआत में ही यह योजना लागू होने की पूरी उम्मीद है जिसमें कोंच को दो या तीन गाडिय़ां मिलने की उम्मीद है।
‘डायल 100Ó सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में शुमार है। इस व्यवस्था के तहत हर थाना कोतवाली को एरिया और जरूरत के हिसाब से गाडिय़ों का आवंटन किया जाना है। यह गाडिय़ां एक दरोगा, चार सिपाही और ड्राइवर से लैस निर्धारित प्वाइंट्स पर खड़ी होंगी और जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग में संचालित 108 ऐंबुलेंस त्वरित सेवा प्रदान करती है उसी तर्ज पर फोन घुमाने के महज पंद्रह से बीस मिनट में ‘डायल 100Ó की गाड़ी बताई गई जगह पर पहुंच कर मामले को हैंडिल करेगी। हालांकि इस व्यवस्था के बारे में अभी स्थानीय पुलिस को ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में आने बाले कमोवेश 58 गांवों और कस्बाई इलाके में प्वाइंट्स का निर्धारण किया जाने लगा है। समझा जा रहा है कि कोतवाली इलाके में लगभग छह से सात सैकड़ा के बीच प्वाइंट्स बनाये जा रहे हैं जिनका पूरा खाका लखनऊ से कनैक्ट रहेगा। यह सारा सिस्टम जीपीएस और जीपीआरओ सिस्टम पर आधारित होगा। इस नई हाईटेक व्यवस्था को लेकर जनता को भी काफी उम्मीदें हैं कि शायद अब पुलिस बुरे वक्त में उसकी सुनेगी।






Leave a comment