जालौन। कोतवालीक्षेत्र के ग्राम उरगांव में 22 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में कोतवालीपुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरूकर दी है।
रामरतनपुत्र देवीदयाल निवासी उरगांव के घर 16-17 अगस्त की रात चोरी हो गयीथी। गृहस्वामी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी जिस पर पुलिस नेसंजय बरार को गिरफ्तार कर लिया था तथा कई दिनों तक पूंछतांछ कीथी। कई दिनों लंबी पूंछतांछ के बादपुलिस ने आज संजय बरार पुत्रपरमानंद, रविदास पुत्र अमर सिंह तथा मिबुन पुत्र बलाचरन के खिलाफ चोरी कामामला दर्ज कर लिया। घटना के 22 दिनों पूर्व हुई चोरी में 300 ग्रामचांदी के लच्छे, तोड़ियां, सोने की बाली, बाला, सोने के टाप्स, 500रुपये नकद सहित लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था। कोतवाली पुलिसने तीनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का मामलादर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






Leave a comment