उरई(। समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग थमने का नाम नही ले रही है तो पार्टी हाईकमान भी जालौन जिले में समाजवादी पार्टी को झटके पे झटका देने में लगा हुआ है। काजल मिश्रा के बाद मनोेनयन के बाद अब महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष फिर से मांडवी निरंजन को बना दिया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए अंतर्कलह का सबब बना हुआ है. माना यह जाता है कि अपने निष्कासन के ठीक पहले मांडवी की जगह काजल मिश्र को पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने महिला सपा का अध्यक्ष बनबाया था . इसी बीच बुधवार को 50 से ज्यादा गाड़ियों मे समर्थकों को अनुरागी लखनऊ ले गए थे .इस शो और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह की हमदर्दी उनके साथ होने की चर्चाओं के मद्देनज़र अनुरागी की वापसी के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन महिला मोर्चा के बारे मे सपा हाई कमान के आज के फ़ैसले से कुछ और ही तस्वीर देखी जा रही है.काजल को एक सप्ताह मे ही छुट्टी देकर अनुरागी पर जोरदार हमला बोलने वाली मांडवी निरंजन की बहाली का मतलब है कि अखिलेश के दरवार मे अनुरागी विरोधियों की पैठ मजबूत हो रही है.






Leave a comment