09orai05उरई। पत्रकार सुरेश खरकया को धमकी देने वाले पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम अनुरागी को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिए जाने पर पत्रकारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शुक्रवार को एक धन्यवाद ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
मुख्यमंत्री को पे्रषित ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया है जिसके लिए वह धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने इस तरह अपनी पार्टी को यह संदेश भी दिया है कि प्रेस का उत्पीड़न करने वाले लोगों का समाजवादी पार्टी में कोई स्थान नही है। ज्ञापन देने वाले पत्रकारों में सुरेश खरकया जिलाध्यक्ष श्रमजीवी प्रेस क्लब जालौन, वरिष्ठ पत्रकार विनोद गौतम, सतेन्द्र पस्तोर, राजेश द्विवेदी, कमलकांत दुबे राकेश बाथम, हरनाम सिंह संेगर, सुनील शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी,संजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह जादौन, जमील टाटा, गोविंद सिंह दाऊ, सतेन्द्र सिंह राजावत, विनय गुप्ता, जयहिन्द सिंह, जगत यादव, देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्यामबिहारी शिवहरे, सुशील पांडेय, रामप्रकाश याज्ञिक, गोपाल विश्वनोई, आराम सिंह चैहान, मुन्नालाल चैरसिया, नरेन्द्र तिवारी, प्रमोद पाल, अवनीश द्विवेदी आदि दर्जनों पत्रकार शामिल थे।

Leave a comment