0 फिर भी माफियाओं की धोखाधड़ी पर खामोश बना पुलिस प्रशासन
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भूमाफियाओं के फर्जीवाड़े के शिकार हुए किसान को न्याय न मिलने पर सदमे से उसकी मौत के बाद भी पुलिस प्रशासन पिछले दो महीने में कार्यवाही नही कर पाया।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में खेत सिंह पुत्र स्व. किशुन प्रसाद निवासी ग्राम शाहजहांपुर कोतवाली कालपी ने बताया कि गांव के ही साहब सिंह पुत्र पटू तथा विशाल श्रीवास्तव पुत्र ब्रजेश श्रीवास्तव, अमित निरंजन निवासी नया पटेल नगर उरई आशु गुप्ता, दीपक जादौन निवासी ग्वालियर के द्वारा उसके पिता से एक सितंबर 2015 को तहसील कालपी में खेत का फर्जी बैनामा करवा लिया था जब किशुन सिंह को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होने पुलिस अधीक्षक जालौन, सीओ कालपी सिंह अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कालपी सीओ के द्वारा दोनो पक्षों को बुलाया गया था जिसमें भूमाफियाओं ने उनके सामने यह स्वीकार किया था कि हमने ज्यादा रकवे का बैनामा करा लिया है जिसे हम लोग वापस कर देगे। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने एवं खेती का ज्यादा बैनामा होने से लगे सदमे के कारण दो अगस्त 16 को उसके पिता किशुन सिंह की मौत हो गई चूंकि उसके पिता किशुन प्रसाद पुत्र रामनाथ एक अनपढ व्यक्ति थे जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दंडित करने और उसकी जमीन वापस कराने की मांग की है।

Leave a comment