cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र में काम करने वाले कम्प्यूटर आपरेटर ने खाता खोलते समय अपना अंगूठा लगाकर ग्राहकों को लाखों का चूना लगा दिया। जिसकी शिकायत ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के करने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके चलते उक्त कम्प्यूटर कर्मी दूसरे ग्राहक सेवा केन्द्र पर वायोमैट्रिक मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर ग्राहकों की धनराशि उड़ाने में लगा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय राजेन्द्र नगर निवासी अमित कुमार पुत्र भिखारीलाल प्रजापति ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के पास किराए की दुकान में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक है उसने अपने केन्द्र में धीरज वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी इदिरा आवासीय कालौनी उरई को कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर रखा था धीरज वर्मा ने एक वर्ष के कार्यकाल में हजारों लोगों के खाते खोले। चूंकि खाते खोलने वाले ग्राहक का वायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाना अनिवार्य है जिस पर धीरज वर्मा ने ग्राहकों के स्थान अपना अंगूठा लगा दिया। जब उसे पता चला तो धीरज वर्मा को तत्काल केन्द्र से निकाल दिया इसके दो महीने बीतने के बाद भी धीरज वर्मा ने अन्य ग्राहक सेवा केन्द्र में गलत तरीके से अपने अंगूठे से खोले गए ग्राहकों के खाते से पैसा निकालना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी अमित को हुई तो उसने एसबीआई सिटी मैन ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई जहां से पता चला कि धीरज वर्मा मो. आशिफ के ग्राहक सेवा केन्द्र से रुपए गलत तरीके से निकाल रहा है। धीरज वर्मा व मो. आशिफ के खिलाफ 31 मई 16 को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आज तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। अमित ने पुलिस अधीक्षक से उक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment