उरई। भारत विकास परिषद के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रभावी आयाम जोड़ दिये। विद्यालय परिसर में नाटक व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम् से लिंगानुपात को संतुलित रखने के लिए बेटियों के बारे में कुरीतिपूर्ण विचारों से समाज को उबारने का प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रदेश मंत्री अजय इटौरिया ने कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बेटा-बेटी को लेकर समाज में व्याप्त भेदभाव की अवधारणा का उन्मूलन करना है। उन्होंने कहा कि पुरुष और स्त्री समाज के रथ के दो पहिये हैं। अगर दोनों पहिये सलामत न रहे तो मानव प्रजाति का अस्तित्व मिटने का खतरा पैदा हो जायेगा। उन्होंने नवोदय विद्यालय के छात्रों की सराहना की कि उन्होंने इतने छू लेने वाली प्रस्तुतियां तैयार और मंचित की हैं जो समाज में निश्चित रूप से गहरा असर छोड़ने में कामयाब होगीं।






Leave a comment