0 दर्जन भर प्रतिमाओं को नम आंखों से धनुताल के जल में किया गया विसर्जित
कोंच-उरई। पिछले एक सप्ताह से जारी गणपति महोत्सव का सोमवार से गणेश प्रतिमाओं के विसर्ज
न का सिलसिला शुरू हो गया। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व उनकी अलग अलग शोभायात्रायें निकाली गईं। डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके, जम कर गुलाल उड़ा और पटाखे चले। नगर में कमोवेश तीन दर्जन से भी अधिक
प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना की गई थी लेकिन अभी कुछ ही प्रतिमाओं का विसर्जन आज हुआ है, सामूहिक शोभायात्रा के साथ कल अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
सप्ताह भर पूर्व नगर व क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में गणेश प्रतिमायें पंडालों में पधरवाई गईं थीं, अकेले कोंच नगर में ही कमोवेश तीन दर्जन से भी ज्यादा प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित किया गया था सोमवार को प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ, सबेरे से ही प्रतिमाओं की आरती के बाद उनकी अलग अलग शोभायात्रायें शुरू हुई और कमोवेश दर्जन भर प्रतिमायें आज नम आंखों के साथ धनुताल के जल में विसर्जित कर दी गईं। हालांकि आज मुख्य मेला नहीं होने के कारण इन प्रतिमाओं के साथ केवल उनके ही पंडालों के कार्यकर्ता अबीर गुलाल उड़ाते और डीजे की धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। कल मंगलवार को मुख्य विसर्जन के लिये प्रशासन ने चाक चैबंद व्यवस्थायें की हैं।






Leave a comment