cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। ईदगाह कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि ईदउल जुहा की नमाज 13 सितंबर बरोज मंगलवार सुबह 9 बजे ईदगाह पर पढाई जायेगी। मियांगंज स्थित ईदगाह कमेटी के नायब सदर हाजी मोहम्मद अहमद के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में हाजी सेठ नसरूल्ला, अब्दुल समदखां, अहमदखां कड़ू मामा, रमजानखां, रज्जनबेग, सैयद तारूफ हुसैन, कमालउद्दीन, मुन्ना सहुआ, रज्जाक अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a comment