कोंच-उरई । प्रमुख मुस्लिम पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) आज यहां बड़े ही खुशनुमा माहौल में मनाई गई। ईदगाह सहित नगर व क्षेत्र की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह पर हाफिज सलीम ने ईद की नमाज अता करवाई। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये थे, अधिकारियों ने ईदगाह ग्राउंड पर पालिका प्रशासन द्वारा ताने गये तम्बू में उपस्थित रह कर नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं को बकरीद की मुबारकबाद दी। शहर काजी बशीरउद्दीन ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी देने बालों से अल्लाह-तआला खुश होकर उन्हें नेमतें बख्शता है।

 

konch8
बीती देर रात गये सज्जादानशीं आस्ताना-ए-कलंदरिया मियां आरिफ अली शाह ने नगर में मुनादी कराई कि मंगलवार की सुबह बकरीद मनाई जायेगी। आज सबेरे से ही मुस्लिम बंधु ईदगाह की ओर जाते दिखे। ठीक साढे आठ बजे हाफिज सलीम ने ईदगाह पर बकरीद की नमाज अता करवाई और लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। चुनावी साल होने के कारण ईदगाह ग्राउंड में विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी तंबू ताने थे। नमाज के बाद लोगों, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। सदर ईदगाह अब्दुल समद खां लंबरदार के निर्देशन में कमेटी के लोग हाजी सेठ नसरूल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, अहमदखां, तारूफ हुसैन, जाहिद काजी, रमजानबाबू, रज्जनबेग आदि विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे थे।

konch9

 

 

ग्राउंड में नगर पालिका परिषद् द्वारा पंडाल लगवाया गया था। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा ईद की नमाज कराने के लिये भेजे गये एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, राजेन्द्रप्रसाद दुवे, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह, विनोदकुमार त्रिपाठी, उदयपाल सिंह, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, महावीर यादव, रहम इलाही कुरैशी, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, जीवनलाल बाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बसपा के माधौगढ विस प्रत्याशी गिरीश अवस्थी, जितेन्द्रराय, चौधरी रामसेवक, नितिन तिवारी, नीरज पाठक, अनिल शुक्ला, आशीष पाठक, रामप्रकाश नायक, अखंडप्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी लाचानसिंह कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, ममतासिंह कुशवाहा, अनिल वर्मा, रामशरण कुशवाहा, असित कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, जाहरसिंह कुशवाहाआदि मौजूद रहे। तकिया कलंदर शाह, तकिया खुर्रमशाह, मस्जिद कुरैशियान, जामा मस्जिद, अथाई बाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढी गई। नगर पालिका द्वारा साफ सफाई की माकूल व्यवस्था करा कर ईदगाह मार्ग सहित मस्जिद मार्गों पर भी कलई डलवाई गई थी।

Leave a comment