रामपुरा-उरई। दीपावली की रात कस्बे के मुख्य बाजार स्थित चौहान इलेक्ट्रिकल्स में अचानक आग लग गई । जब तेज लपटें उठीं तो लोग चौकन्ने हुए ।आनन-फानन में दुकान मालिक राजेश को खबर पहुँचाई गई ।fire

राजेश सिंह दौड़ते हुए आए । आस-पास के लोगों की मदद से उन्होने पानी और धूल फेंक कर काफी देर तक आग बुझाने की मशक्कत की ।पुलिस भी मौके पर पहुँची ।

आग लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका था । पुलिस में दी तहरीर में राजेश सिंह ने बताया है कि अग्निकांड में 30 टी वी सेट , रिपेयरिंग के उपकरण और अन्य समान जल कर खाक हो गया ।

Leave a comment