कालपी-उरई । मामूली बात पर एक ही परिवार में यादवी संग्राम हो गया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए ।

मुहल्ला रावगंज में यादव परिवार रहता है जिसमें पाँच भाई रहते हैं ।रविवार को 2 भाई के परिवार आपस में उलझ पड़े जिसमे एक भाई व उसके बेटों ने तमंचे से अपनों पर फायर झोंक दिये । इसमे 55 वर्षीय चतुर्भुज की मौत हो गई जबकि उनके भाई 45 वर्षीय वीरेंद्र ,भतीजा 20 वर्षीय छोटू पुत्र वीरेंद्र और राघवेंद्र (25)पुत्र परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए ।इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ले जाया गया है । घटना की खबर से पुलिस मे हड़कंप मच गया । सी ओ कालपी सुबोध कुमार गौतम और इंसपेक्टर हरिशचन्द्र सिंह मौके पर पहुचे ।

Leave a comment

Recent posts