25orai07उरई। अमेठी में युवती की बलात्कार के बाद हत्या के मामले को दूसरा निर्भया कांड ठहराते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग के साथ बिना किसी संगठन के बैनर के युवाओं के बड़े जत्थे ने कैडिल मार्च निकाला और गांधी चबूतरे पर पीड़िता की याद में दो मिनट सामूहिक मौन धारण कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की। कैडिल मार्च को देखने के लिए रास्ते में राहगीरों की भीड़ इकटठा हो गई।
कैंडिल मार्च में अवधेश वर्मा, श्यामबाबू कुशवाहा, वीरू, राधेश्याम यादव मामा, मनीष मुखिया, जावेद भाई, दीपू शुक्ला, सुंदर कुशवाहा, नीलू यादव, दिनेश चंद्र, बच्चू सुशील नगर, देवेंद्र, शेवेंद्र, अतुल, देवेंद्र सिंह सरावन, संतोष राजपूत, राघवेंद्र, प्रिंस तिलक नगर, रामप्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a comment