19orai03उरई। बसपा सुप्रीमों मायावती ने मुसलमानों को फिर आगाह किया है कि वे समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देकर अपना वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दो खेमों में बटी हुई है और वे एक-दूसरे को हराने का काम कर रहे हैं। साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकने के लिए बसपा एक मात्र विकल्प है।
राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में रविवार को बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करने आई मायावती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में जंगल राज जैसे हालात रहे जिससे लोगों को भारी तकलीफें झेलनी पड़ी। लूटमार, हत्या, डकैती और महिला उत्पीड़न की संगीन वारदातों के साथ-साथ साम्प्रदायिक दंगों का भी तांता लगा रहा।
उन्होंने यह आरोप दोहराया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आरक्षण समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है। इस सरकार के हौसले पस्त नही किये गये तो दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होनें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व जामिया मिलिया के अल्पसंख्यक दर्जे पर मड़राते खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उसके खतरनाक मंसूबों पर उनकी पार्टी रोक लगाकर रहेगी।
मायावती की सभा में जीआईसी का मैदान खचाखच भर गया था जिससे बसपा के तीनों प्रत्याशी उरई से विजय चैधरी, माधौगढ़ से गिरीश अवस्थी और कालपी से छोटे सिंह चैहान बेहद उत्साहित नजर आये।

Leave a comment