उरई। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उन प्रत्याशियों को आगाह किया गया है जिन्होंने अपने चुनाव खर्च के ब्यौरे की अभी तक ई-फाइलिंग नही की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम की घोषणा के एक माह के अंदर अपना चुनाव खर्च आॅन लाइन दाखिल कर देना चाहिए। इस हिसाब से 10 अप्रैल चुनाव खर्च की ई-फाइलिंग की डैड लाइन है। अगर इस समयावधि में चुनाव खर्च उपलब्ध कराने में चूंक हो जाती है तो संबंधित प्रत्याशी को चुनाव आयोग आगामी चुनाव लड़ने से रोक सकता है।

Leave a comment