उरई। मासूमों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले वहशियों के खिलाफ पुलिस कड़ा शिकंजा कसने जा रही है। गत् दिनों काशीराम कालोनी में 8 वर्षीय बालिका के साथ जबर्दस्ती की काशिश कर मानवता को कलंकित करने वाला हैवान किशुन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया। इसी तरह के मामले में कोटरा थाने के ग्राम नुनसाई के रहने वाले विपिन कुमार को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। वह पास्को एक्ट के मुकदमें में फरार था।







Leave a comment