उरई। दहेज लोभियों ने अमानवीयता की पराकाष्ठा कर दी है। शुक्रवार को इस सिलसिले में एक बहुत ही घिनौना मामला सामने आया जिसमें दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट व अभद्रता तो की ही उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन भी किया। पीड़िता ने पहले पुलिस में इसका मुकदमा लिखाने का प्रयास किया लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ मग्न होने की वजह से पुलिस ने उसकी कोई मदद नही की। बाद में पुलिस को थूक कर चाटते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक मैथुन की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू करनी पड़ी। मामला कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर का है। पीड़ित नव विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी फरीद निवासी मेगाशाह पक्काबाग पहाड़ी दरवाजा गली नं.-10 जिला बिजनौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने नव विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस क्रम में उसके पति ने उसे पीटा और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरन अप्राकृतिक मैथुन किया जिससे महिला की हालत खराब हो गई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक मैथुन की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।







Leave a comment