जालौन-उरई । रंजिश के चलते दबंग ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी नरोत्तम ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही दबंग बड़े लला उससे रंजिश मानता है। जिसके चलते शनिवार की शाम जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी उक्त बड़े लला वहां आ गया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर बड़े लला ने उसके साथ मारपीर्ट कर दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Recent posts