कोंच-उरई। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत सोमवार को कस्बे के सिंह वाहिनी मोक्षधाम पर अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया एवं जन सामान्य से अनुरोध किया कि इन पेड़ों की सुरक्षा संरक्षा अपने बच्चों की तरह करें। इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिये पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ लगाने का संकल्प जरूर लेना चाहिये। जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन छुन्ना ने भी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये इन्हें पर्यावरण के लिहाज से आवश्यक बताया। सोमवार को यहां पौधारोपण का पुनीत कार्य विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन छुन्ना, एसडीएम सुरेश सोनी, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया आदि की मौजूदगी किया गया और वृक्षों की उपयोगिता बतायी गयी। एसडीएम ने कहा कि पेड़ न केवल मानव जीवन बल्कि समूची प्रकृति के लिए उपयोगी होते हैं। आज जो परिवर्तन प्रकृति में हो रहा है वह पेड़ों की अंधाधुंध कटान और वृक्षारोपण की ओर से लोगों की उदासीनता के कारण ही है जिसका खामियाजा इस धरती के हर प्राणी को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह संकल्प लेने की आवश्यकता कि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करेगा। इस दौरान पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, ओमशंकर अग्रवाल, कोतवाल सत्यदेव सिंह, चतुर्भुज चंदेरिया, प्रभुदयाल गौतम, मूलचंद्र पांचाल, राधेश्याम कस्तवार, शंकरलाल खिल्ली बाले, लल्लूराम, राहुल अग्रवाल, निरंजन प्रसाद, राहुलबाबू, डीके सोनी, विवेक अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





Leave a comment