उरई। जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम जमालपुर के पास एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान गोरा राजपुरा निवासी राहुल (35 वर्ष), पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Leave a comment