उरई। जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक में अब तक 35 बच्चों को ही दाखिला दिलाये जाने पर जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई वहीं लापरवाही बरतने वाले सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रवृष्ठि के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी मई में कराये गये हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित किये गये 580 आउट हाफ स्कूल बच्चों का नामांकन 15 जुलाई तक सम्बन्धित विद्यालयों में कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहाकि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकारी है इसलिए 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के छूटे हुए सभी बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराया जाये। इस हेतु खण्ड शिक्षाअधिकारी/शिक्षामित्र क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष/बीडीसी सदस्यों तथा ग्राम प्रधानांे से मिल कर बैठकें करके उनका सहयोग बच्चों के नामांकन कराने में लें और सभी बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें। इसी तरह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जनपदीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों सांसद सदस्य, विधायकगण अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्योंसे बच्चांे के नामांकन प्रक्रिया में सहयोग हेतु सम्पर्क कर कार्यवाही सुनिश्चित कराये। विकास खण्ड, ग्राम/वार्ड एवं विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में मेले, गोष्ठियां, रैली, प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित कर नामांकन करायें। जनपद में जो वाहन स्कूल चलो अभियान में रथ के रूप में ब्लाकों/शहरी क्षेत्रो में चलाया जाना है उसे बैनर, एवं लाउडस्पीकर सहित पूरी साज-सज्जा के साथ 15 जुलाई को अनिवार्य रूप से नागरिकों को जागरूक करने हेतु चला दें। इसमंे ड्यूटी में लगाये जिलाधिकारी ने कहा कि यदि स्कूल चलो अभियान में जिस भी ब्लाक के बच्चों का नामांकन शेष रह जायेगा। वहां के खण्ड शिक्षा अधिकारी को दोषी मानते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ओझा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी समस्त उपस्थित रहे।
5

Leave a comment

Recent posts