कदौरा-उरई। जेएसए टैक्सियों की आमने सामने हुई भिंड़त के बाद पलटनेसे चार लोग घायल हो गए जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।
बताया जाता है कि जेएसए टैक्सी यूपी 92 टी 5455 कदौरा से जोल्हूपुर की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही टैक्सी ने टक्कर मार दी जिससे दोनों सवारी गाड़िया पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। गल्लामंडी के समीम हुई दुर्घटना में दिलदार पुत्र पोले खां निवासी पुराना बाजार कदौरा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया। एक गाड़ी जहां मौके से भाग गई वहीं दूसरी गाड़ी घटना स्थल पर पहंुची पुलिस थाने ले आई।

Leave a Reply

Recent posts