उरई। फार्मासिस्ट फाउंडेशन ने आरोप लगाया कि ज्यादातर मेडीकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे है जो कि जन सामान्य के जीवन के साथ खिलवाड़ है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में फार्मासिस्ट फाउंडेशन के पदाधिकारी अजीत निगम, कमलेश कुमार, नृपेन्द्र, इंद्रजीत वर्मा, राहुल सिंह, रामबीर सिंह, सुरेन्द्र विक्रम वैद्य, अरविंद, धर्मेन्द्र कुमार आदि तमाम फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि जिले में संचालित मेडीकल स्टोरों द्वारा फार्मेसी एक्ट 1948 ड्रग एण्ड कोसमेटिक एक्ट 1940/1945 का खुला उल्लघन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित मेडीकल स्टोरों पर कार्यरत फार्मासिस्ट दूसरे जिलों के रहने वाले है और वो अपने लाईसेंस किराये पर दिए हुए है जबकि फार्मासिस्ट का मेडीकल स्टोर पर बैठना अनिवार्य रहता है। बिना फार्मासिस्ट दुकान का मालिक न तो दवा की बिक्री और न ही भंडारण कर सकता है। बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडीकल स्टोर पर कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है। ऐसे में बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के संचालित मेडीकल स्टोर जन सामान्य के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। फाउंडेशन ने ऐसे मेडीकल स्टोरों की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a comment