उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संघ कार्यालय रामनगर उरई में हुई। बैठक में प्रदेश सहमंत्री राजा चैहान, जिला सह संयोजक सुशांत जादौन ने संगठन का विस्तार करते हुए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिला प्रमुख डा. नीलरतन सिंह ने उरई नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए भूपेन्द्र सिंह राजपूत को नगर अध्यक्ष, प्रवेन्द्र सिंह, रोहित जैन, शिवम श्रीवास्तव ट्रिपल एस, नवनीत मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर सहमंत्री का दात्यि ऋषि साहू, प्रशांत पटेल को दिया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य सौरभ खरे, शिवाजी निरंजन, आयुष तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, नामित किए गए। जिला इएवीवीपी प्रमुख आकाश मिश्रा एवं नगर ई एवीवीपी प्रमुख दीप सिंह को बनाया गया। प्रदेश सहमंत्री राजा चैहान ने बताया कि विद्यार्थी परिषद चार नवंबर को केरल चलो कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद से सौ कार्यकर्ताओं को केरल में हो रही आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के लिए भेजेगी। विद्यार्थी परिषद आवाहन करती है कि केरल में इस राजनैतिक हत्याओं के विरोध में एकजुट हों। जिला सहसंयोजक सुशांत जादौन ने बताया कि विद्यार्थी परिषद 17 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उरई नगर में किया जाएगा। जिसमें इस सत्र में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गो के प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सहप्रमुख राघव श्रीवास्तव ने समस्त घोषित दातित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन के कार्यो के प्रति सजग होने की प्रेरणा दी। वही जालौन नगर इकाई की घोषणा ममत गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सहप्रमुख राघव श्रीवास्तव व जिला सहसंयोजक सुशांत जादौन ने की जिसमें विनय परिहार को एसएफडी जिला प्रमुख, जालौन नगर अध्यक्ष अजय भदौरिया, नगरमंत्री हर्ष गुप्ता, नगर सहमंत्री आशू, रोहन, चमन को बनाया गया वही नगर छात्रा प्रमुख रूचि गुप्ता, सहप्रमुख दिव्या गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी शिवम को बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सहप्रमुख राघव श्रीवास्तव ने कार्यकर्र्ताआ को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद का इतिहास व वैचारिक प्रष्ठभूमि को बताया कि यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो सामाजिक कार्यो में अपना पूरा योगदान दे रहा है।






Leave a comment