कोंच-उरई। महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयंती यहां बड़े धूम धाम के साथ मनायी गयी।जवाहर नगर स्थित बलदाऊ जी धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मलेन के बैनर तले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चै.ब्रजेंद्र मयंक,विशिष्ठ अतिथि बबिता अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, कार्यक्रम के अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल खिल्ली वाले, संरक्षक संतलाल अग्रवाल व साधना गर्ग मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का सौरभ अग्रवाल, रामू अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नरेंद्र मयंक, बल्लू गिरबसिया ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। स्वागत की श्रृंखला में अंजू चैधरी, संगीता, शिल्पी इकड़या, अंजू गिरबासिया, संगीता अग्रवाल, अनीता मयंक, माधुरी मयंक, शिल्पी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रवाल धर्मशाला जय प्रकाश नगर से प्रारम्भ हुई इस विशाल शोभा यात्रा में हांथी, घोड़े, बैण्ड बाजे के साथ नगर के पुरानी स्टेट बैंक होती हुई सर्राफा बाजार से नगर पालिका कार्यालय से गुजरती हुई चन्दकुआं से मैंन रोड होती हुई अग्रवाल धर्मशाला में समापन हुई। अग्रसेन जयंती पर नगर के कई चैराहों पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान रामकुमार अग्रवाल, अरबिंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, बीरेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, मुन्नालाल चैधरी, पवन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय गोयल, रवि गोयल, मनीष चैधरी, रामबाबू अग्रवाल, रामू अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल लोहे वाले, प्रेम नारायण अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रबीस अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, मोनू अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बाद मे सभी सजातीय बंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया।







Leave a comment