जालौन-उरई। बटवारे को लेकर दो सगे भाई आपस में भिडे़। झगडे़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। ग्राम भिटारा निवासी विशाल पुत्र बाबूलाल व राज पुत्र बाबूलाल के बीच पारिवारिक बटवारे को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की।







Leave a comment