उरई। अवैध शराब को लेकर एसपी सख्त हो गए है। बीते चार दिन पहले कुसमिलिया से जिन चार लोगों को पकड़ा था, उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, इनमें एक के पास जो बंदूक का लाइसेंस है, उसे निरस्त किया जाएगा।

बताते चले कि बीते चार दिन पूर्व राजू राजपूत निवासी कुसमिलिया समेत चार लोगों को अवैध शराब के मामले में पकड़ा गया था। पकडे गए शराब तस्करों पर एसपी ने शिकंजा कसा है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि शराब माफिया राजू राजपूत समेत जिन चार लोगों को पकड़ा हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं, इसका बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त किया जाए।

 

 

 

Leave a comment