जालौन-उरई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जालौन के बैनर तले तहसील के लेखपालों ने तहसील कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने छह सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा और निस्तारण की मांग की।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष रंजीत सिंह राजावत ने कहा कि राजस्व परिषद की संस्तुति व शासन की सहमति के बावजूद कोई शासनादेश नियमावली निर्गत न होने के कारण लेखपाल संघ द्वारा एक माह तक आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान मांगों को जायज मानते हुए तत्कालीन सरकार ने एसडीएम को पत्र भेजा था। इसमें 21 सितंबर 2016 को तत्कालीन सीएम ने सभी मांगों को मानते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया था, परंतु आज तक वेतन विसंगतियों, पदोन्नति समेत किसी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते पुनरू आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लेखपाल दयाशंकर वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक वेतनमान 2 हजार से 2800 किए जाने, एसीपी विसंगतियां दूर करने, राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति से भरने, पेंशन योजना बहाल कराने की मांगों को पूरा नहीं किया गया, लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर अपनी छह सूत्री मांगों को सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को दिया। इस मौके पर मंजूर खां, रामदत्त निरंजन, कृष्णबाबू खरे, शिवराज सिंह निरंजन, चंद्रशेखर, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, आनंद कुमार, महेश चंद्र, सुधा अग्रवाल, रोहित कुमार, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।







Leave a comment