
उरई । शिया धर्म गुरु कल्बे जब्बाद ने अमेरिका पर मुसलमानों को आपस में लड़वाने की साजिश रचने का आरोप लगाया । उन्होने कहा कि अमेरिका और इजरायल शिया और सुन्नी, मुसलमानों के दोनों फिरकों के कट्टर दुश्मन हैं । उन्होने कहा कि सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों की हुकूमतें मुसलमानों की खैरख्वाह न हो कर अमेरिका की पिट्ठू हैं । कल्बे जब्बाद बोले तालिबान और अल क़ायदा, दहशतगर्दी फैलाने वाली ये तंजीमे भी अमेरिका की ही पैदायश हैं जबकि बदनाम इस्लाम और मुसलमानों को किया जा रहा है ।
शिया धर्म गुरु यहाँ एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे । गंगा सफाई को ले कर उन्होने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे , इसकी माँग को ले कर धर्म गुरुओं का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला था जिसमें मौलाना भी थे क्योंकि मुसलमानों को भी इस पाक नदी से लगाव है । लेकिन दरिया ( गंगा ) में जब तक धार नहीं होगी इसकी सफाई की बात बेमानी है जिसकी फिक्र नहीं की जा रही है । गंगा पर जगह जगह बांध और बैराज बनने से गंगा नदी की धार न के बराबर है । उन्होने यह भी कहा कि गंगा की सफाई न होने के जिम्मेदार उन प्रदेशों मुख्यमंत्री हैं जहाँ से गंगा गुजरती है।







Leave a comment