उरई। ओवर लोड मौरम भरकर चोर रास्ते से जा रहे दो ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने ट्रक सीज करके खनिज विभाग और परिवहन विभाग को इनकी सूचना भेज दी है।

मौरम से ओवर लोड भरे ट्रक मुख्य मार्ग न होने के कारण पुलिस और प्रशासन की आंख में धूल झोकते हुए आटा से इटौरा के रास्ते गुजारे जा रहे थे। इसी दौरान आटा थानाध्यक्ष सुनील तिवारी भ्रमण पर निकले तो उन्हें इटौरा रोड पर ऐसे दो ट्रक दिख गये। उन्होंने ट्रक संख्या यूपी 93 एटी 6393 और यूपी 93 एटी 4433 को गैर कानूनी मौरम परिवहन के आरोप में रोक लिया और थाने लाकर दोनों ट्रक एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिये। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

Leave a comment