
उरई । माधौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद उपजिलाधिकारी ने न्याय प्रक्रिया को निर्वाध रूप से चलाते रहने के लिए गांव-गांव में अदालत लगा कर मुकदमों का निस्तारण शुरू करने से तहसील भर में न्याय प्रक्रिया के सरल और सस्ता हो जाने को समूचे जनपद में सराहा गया। इसी मुहिम के तहत गुरुवार को ग्राम जगम्मनपुर में पंचायत भवन पर न्यायालय का आयोजन किया गया। तहसीलदार माधौगढ़ कर्मवीर सिंह ने 19 मुकदमों की सुनवाई की जिसमें एक मुकदमे का निस्तारण कर, 5 मुकदमों को आदेश के लिए सुरक्षित कर, शेष मुकदमों के लिए सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर की गई ।
ग्राम जगम्मनपुर पंचायत भवन पर आयोजित न्यायालय में तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने अधिवक्ता कृष्ण अवतार सिंह राणा ,अजय सिंह, अखिलेश कुमार दुबे एडवोकेट, संतोष कुमार दोहरे, सुशील कुमार पचौरी,देवेंद्र सिंह,सूर्य प्रकाश सक्सेना, कप्तान सिंह पाल की उपस्थिति में 19 मुकदमों की सुनवाई की जिसमें मनोज बनाम छोटेलाल मौजा रतनपुरा के मुकदमे का निस्तारण किया गया तथा श्रीमती राजा बेटी बनाम जगत सिंह मौजा मई, मौजी सिंह बनाम गुड्डी देवी मौजा मई, श्रीमती मूर्ति देवी बनाम नन्हे बाबू आदि 5 मुकदमों को आदेश के लिए सुरक्षित कर दिया गया ।
शेष मुकदमों को सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई । इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगम्मनपुर राहुल मिश्रा , भाजपा नेता विजय द्विवेदी तथा मुकदमों के वादी ,प्रतिवादी मौजूद थे ।







Leave a comment