
उरई । बुंदेलखंड के मोहम्मद रफ़ीक के नाम से संबोधित किए जाने वाले मशहूर गायक मिर्ज़ा साबिर बेग ने जिले का गौरव एक बार फिर बढ़ाया है । उन्हे प्रदेश के अत्यंत प्रतिष्ठित बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए बनाई गई चयन समिति में स्थान दिया गया है ।
उत्तरप्रदेश संस्कृति निदेशालय के निदेशक की अध्यक्षता में इसके लिए बनाई गई 6 सदस्यीय समिति में उनके अलावा निदेशक आकाशवाणी , निदेशक दूरदर्शन , सचिव संगीत नाटक अकादमी , धर्मनाथ मिश्रा और मिर्ज़ा साबिर बेग को शामिल किया गया है ।







Leave a comment